अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? Arjun ne kis tarah se susharma dwara matsay raj pr chadhai ke yudh mein susharma ka parajit kiya thha?
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
किचक की मृत्यु की बात सुनते ही दुर्योधन ने सुशर्मा को उकसा कर मत्स्य देश पर चढ़ाई करने को कहा। महराज विराट मैदान में युद्ध के लिए गए थे। इधर महल के अंदर राजकुमार उत्तर कौरव की चढ़ाई से व्याकुल था। उसने कहा यदि अभी मेरा सारथी होता तो युद्ध में जाकर अर्जुन की तरह दुश्मन को परास्त कर देता। यह सुन सैरंध्री ( द्रौपदी ) बोली राजकुमार आप वृहनल्ला ( अर्जुन ) को सारथी बनाकर ले जाए । वे बड़े कुशल सारथी है। पहले महाराज युधिष्ठिर के सारथी रह चुके हैं। राजकुमार उत्तर वृहनल्ला को सारथी बना मैदान में आए तो कौरवो के दिग्गज योद्धाओं को देखते ही वे लड़ना छोर रथ से कूद भाग चले।
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
वृहनल्ला ने दौड़कर उत्तर को पकड़ समझाया यदि तुममें लड़ने की क्षमता नहीं है तो तुम मेरा सारथी बनो मैं अवश्य दुश्मन को परास्त कर गायों को छुड़ा लूंगा। आप रथ को उधर वृक्षों के झुंड में ले चलें। वृहनल्ला के कहे अनुसार उतर रथ को घने वृक्ष तले ले गया। वृहनल्ला ने कहा राजकुमार उस शमी के वृक्ष के ऊपर चढ़कर जो गठरी टंगी है उसे नीचे उतार लाओ। उसमें पांडवों के अस्त्र-शस्त्र बंधे हैं। उतर पेड़ से गठरी नीचे उतार दिया। वृहनल्ला ने अपनी चूड़ी उतार दी तथा लंबे केशो को समेट अस्त्र-शस्त्र से पूरी तरह अर्जुन की तरह सुसज्जित हुए।
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
उत्तर ले उत्साहित होकर पूछा - वृहनल्ला क्या सचमुच यह सब शस्त्र पांडव के हैं। फिर वे लोग कहां गए? तुम जानते हो?
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
तब अर्जुन ने उत्तर को अपना परिचय दिया - मैं स्वयं अर्जुन हूं। महाराज की सेवा करने वाला कंक ही महाराज युधिष्ठिर है। वल्लभ रसोइया जो है वे भीमसेन है। महल के अंदर जो सैरंध्री है वही द्रौपदी है। जिसके कारण तुम्हारे मामा कीचक की मृत्यु भीमसेन द्वारा हुई। ग्रंथिक जो अवश्यपाल है नकुल है तथा गवाले का काम करने वाला सहदेव है। हम लोग अज्ञातवास वास में थे। लेकिन कल ही हम लोगों का अज्ञातवास पूरा चुका है। फिर भी आप महाराज से हमलोगों का भेद नही बताएंगे।
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
इतना सुनते ही राजकुमार उत्तर ने हाथ जोड़ अर्जुन को प्रणाम किया और कहा मुझसे जो ना समझ में भूल हुई हो उसे क्षमा करेंगे। वहां से उतर रथ को कौरवों की सेना के सामने खड़ा किया। अर्जुन की गांडीव टंकार सुनते ही कौरव की सेना में हलचल मच गई। सभी कहने लगे यह तो अर्जुन के गांडीव की टंकार है।
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
दुर्योधन सभी को उत्साहित किया की हमें तो खुश होना चाहिए क्योंकि अर्जुन अज्ञातवास पूरी होने से पहले ही हम लोगों के सामने नजर आ रहा है।
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
पितामह भीष्म ने कहा - शायद तुम्हारी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। ज्योतिष विद्या के अनुसार पांडवों का अज्ञातवास कल ही पूर्ण हो चुका है। इसलिए सैनिकों को नष्ट ना कर चुपचाप वापस चले चलो। और पांडव को हस्तिनापुर लौटते ही शर्तानुसार उसका राज्य वापस दे दो।
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
लेकिन दुर्योधन नहीं माना - उसने कहा मैं पांडवों को राज्य क्या एक इंच भूमि भी नहीं दूंगा।
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
कर्ण भी दुर्योधन के हा में हा मिलाई। और अर्जुन के रथ को घेर का युद्ध करने की आज्ञा सुना दी।
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |
दोनों ओर से घमासान युद्ध शुरू हो गया। अर्जुन ने पूरे कौरवों की सेना को छिन-भिन कर दिया। फिर भिष्म की बात मान दुर्योधन वापस लौट गया।
![]() |
अर्जुन ने किस तरह से सुशर्मा द्वारा मत्स्य राज पर चढ़ाई के युद्ध में सुशर्मा को पराजित किया था? |